PURNIA NEWS अशोक कुमार बादल बने बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर प्रखंड के श्रीपुर गांव के निवासी और जदयू के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार बादल को बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने बताया कि अशोक कुमार बादल की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

रुपौली विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, जिला महासचिव संजय कुमार मंडल, रुपौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार, लोजपा रामविलास प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार, भवानीपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, ललन कुमार मंडल, माधव कुमार, निर्मल राय सहित कई नेताओं ने अशोक कुमार बादल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अशोक कुमार बादल की नियुक्ति को जदयू के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है और उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग बाल श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon