PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीप कोषांग के सफल संचालन के लिए वन स्टॉप सेंटर स्थित पालना घर को विशेष रूप से चिन्हित किया गया।
इसके साथ ही दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम और विधानसभा वार Low VTR मतदान केंद्रों से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली ढंग से आयोजित किया जाए तथा सभी विभागीय अधिकारी और कर्मी बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें।



