PURNIA NEWS : आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को मधुबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहे तीन वाहनों को जप्त किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
बादशाह अली, पिता मो. अब्दुल हक, निवासी समसी, थाना रातुआ, जिला मालदा (प. बंगाल)
मो. अख्तर, पिता नोमान अली, निवासी तीनपनिया, थाना कोढा, जिला कटिहार
नरूला हक, पिता आताऊर रहमान, निवासी सिमरिया वार्ड नं. 3, थाना कोढा, जिला कटिहार
मो. शफीक, पिता मो. कलाम, निवासी सिमरिया वार्ड नं. 5, थाना कोढा, जिला कटिहार
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




