PURNIA NEWS : राष्ट्रीय पोषण माह पर बायसी में जागरूकता कार्यक्रम, रैली और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी, सीडीपीओ जीनत यास्मीन और पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पोषण जागरूकता रैली निकाली, जिसे एसडीएम अभिषेक रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पोषण और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

यूनिसेफ के विशेषज्ञों ने लोगों को पोषण संबंधी जानकारी दी, वहीं सांस्कृतिक दल ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर, अन्नप्राशन, गोदभराई, हेल्दी बेबी शो, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी सुदर्शन किशोर झा ने किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon