PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन में मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीति पार्टियों के संग बीडीओ ने बैठक करते हुए, सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों को बीएलओ द्वारा किये गये कार्याें की जानकारी देने के साथ-साथ, उन्हें ड्राफट सूची में शामिल मतदाता सूची की हार्ड काॅपी भी उपलब्ध कराई गई । इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरविंद कुमार ने किया, जबकि मौके पर डीसीएलआर भी मौजूद थे । आयोजित दावा-आपत्ति शिविर में मतदाता अपने-अपने नामों का मिलान करवाने आ रहे हैं तथा अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा रहे हैं । मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार ने सभी पार्टी के अध्यक्षों एवं कार्यकत्र्ताओं को बीएलओ द्वारा किये गए कार्याें की जानकारी दी गई । साथही उन्होंने सभी को ड्राफट सूची में प्रकाशित मतदाताओं की सूची एवं पूर्व के मतदाताओं की सूची को उपलब्ध कराया गया ।
उन्हें बताया गया कि 2003 के मतदाता सूची से ड्राफट सूची का मिलान किया जा रहा है, इसके बाद 2003 के बाद मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं से साक्ष्य लिया जाएगा । साथही 2003 में जुडे मतदाताओं से कोई साक्ष्य नहीं लिया जाएगा । इस सूची में पूर्व से 155699 मतदाता थे, अब ड्राफट सूची में 139592 शामिल किये गए हैं । इस तरह पूर्व की सूची से 16107 मतदाताओं के नाम विलोपित या हटाए गए हैं । इन 16107 विलोपित मतदाताओं में से 4410 मतदाता मृत पाए गए हैं तथा 7439 मतदाता स्थायी रूप से कहीं अन्य जगहों पर रह रहे हैं । ठीक इसी तरह 2717 मतदाता का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है । इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रभारी मयंक कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, कांग्रेस पार्टी से रवींद्र कुमार सिंह, सरपंच गौतम कुमार गुप्ता सहित अनेक पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकतर्ता उपस्थित थे ।



