PURNIA NEWS : अवैध अतिक्रमण से नहीं मिल रहा है भवानीपुर को निजात, बरिय अधिकारीयों के आदेश की हो रही है अनदेखी

PURNIA NEWS : जिले के चर्चित आर्थिक मंडी में सुमार भवानीपुर बाजार में अवैध अतिक्रमण से लोगों को काफी परेशानी से जूझना पर रहा है | कई बार इस अवैध अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अनुमंडल एवं जिले के बरिय अधिकारीयों के द्वारा आदेश भी दिया जा चूका है | परन्तु वर्तमान समय में इन बरिय अधिकारीयों के आदेशों की साफ तौर पर अनदेखी यहाँ किया जा रहा है | नतीजतन भवानीपुर बाजार सहित कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण का काम जाड़ी है | दर्जनों बार इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से आवाज उठाया जा चूका है | स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार आन्दोलन भी किया जा चूका है | परन्तु इस तरफ किसी प्रकार का ध्यान वर्तमान समय में नहीं दिया जा रहा है | अवैध अतिक्रमण की वजह से स्टेट हाइवे पर जहाँ नित्य प्रति जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है | वहीँ बाजार में अवैध अतिक्रमण की वजह से लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार बना हुआ है | सड़कों पर दुकानदारों के द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण की वजह से वाहन चालकों को बिच सड़क पर वाहन खड़ा करने की मजबूरी बनी हुई है | नतीजतन लोगों को सड़क जाम की समस्या से जूझना पड़ता है |

अवैध अतिक्रमण की वजह से उत्पन्न होनेवाली जाम में कई बार बरिय अधिकारियों के वाहन भी फस चुके हैं | परन्तु इस तरफ किसी प्रकार का कोई कारगर कदम प्रशासन के द्वारा नहीं उठाया जा रहा है | प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से अवैध अतिक्रमण कारियो का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है | लोगों ने जिला पदाधिकारी से अवैध अतिक्रमण कारियों के बिरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग किया है | प्रखंड मुख्यालय के भवानीपुर मुख्य बाजार, बस स्टेंड से लेकर श्रीराम टॉकीज तक, सर्वोदय आश्रम चौक के नजदीक, बजरंगबली चौक से मुख्य बाजार जानेवाली सड़क के दोनों किनारे, प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वारा के नजदीक स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है | अतिक्रमण स्थायी दुकानदारों ने भी कर रखा है | वो अपने सामानों को सडकों के किनारे पर निकाल कर रखते हैं | फुटपाथ पर अवैध कब्जे की वजह से पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है और जाम की स्थिति बन जाती है |

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon