PURNIA NEWS : भवानीपुर पुलिस ने तीन स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

PURNIA NEWS : भवानीपुर पुलिस ने तीन स्मैक तस्कर को तस्करी के स्मैक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार स्मैक तस्कर में एक तस्कर पश्चिम बंगाल के ओल्ड मालदा चितपुर वार्ड नबर 2 का रहनेवाला दिलीप महतो का पुत्र दीपक महतो है । पुलिस ने गिरफ्तार अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर दिलीप महतो के पास से 1.92 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल जप्त किया है । गिरफ्तार स्मैक तस्कर मालदा से अवैध स्मैक लेकर भवानीपुर के स्मैक तस्कर को पहुंचाने के लिए आया हुआ था ।

वहीं दूसरी तरफ भवानीपुर पुलिस ने सोमवार की संध्या दिवा गश्ती के दौरान एक बाइक पर सवार दो स्मैक तस्कर को बाइक, दो मोबाईल एवं 4.69 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार स्मैक तस्करों में धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ापट्टी वार्ड 3 निवासी प्रेमचंद पासवान का पुत्र कृष्णा कुमार पासवान एवं भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर निवासी निर्मल साह का पुत्र गोविंद कुमार साह शामिल हैं । भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों स्मैक तस्करों के पास से कुल 6.61 ग्राम स्मैक, तीन मोबाईल एवं एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों स्मैक तस्करों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए तीनो को जेल भेज दिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon