PURNIA NEWS : छात्र हित में बड़ा फैसला – पीजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र बदला गया, छात्र जदयू पूर्णिया की मांग हुई सफल

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा पीजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के पूर्व निर्धारित विवादित केंद्रों को बदलते हुए नए परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय छात्र जदयू पूर्णिया की ओर से लंबे समय से चल रही मांग और प्रयासों के फलस्वरूप लिया गया है। छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व निर्धारित केंद्रों को लेकर छात्रों में भारी असंतोष था। परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता की कमी, पूर्व विवाद और आर्थिक शोषण की आशंका को लेकर छात्र चिंतित थे। छात्र जदयू के शिष्टमंडल ने कुलपति महोदय से मुलाकात कर परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

पूर्व में निर्धारित केंद्र –

  • मिलिया कनिज़ फातमा विमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज

  • मिलिया फखरुद्दीन अली अहमद बी.एड. कॉलेज, पूर्णिया
    को निरस्त कर अब परीक्षा के लिए नए केंद्र के रूप में –

  • पूर्णिया कॉलेज

  • बीएमटी लॉ कॉलेज
    की घोषणा की गई है।

सीनेट सदस्य एवं छात्र जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय समय पर लिया गया, अन्यथा इससे परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वविद्यालय की साख पर सवाल खड़े हो सकते थे। जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज ने कहा कि नए केंद्रों की घोषणा से छात्रों में राहत है और अब परीक्षा स्वस्थ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हो सकेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon