PURNIA NEWS : 29 अगस्त को भवानीपुर में जुटेंगे एनडीए के बड़े नेता, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए की बैठक सम्पन्न

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : आगामी 29 अगस्त को भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में एनडीए घटक दलों के बड़े नेताओं का कार्यक्रम होगा । आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में एनडीए घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने किया , जबकि मंच संचालन का काम जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बिससूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने किया । आयोजित बैठक में रुपौली विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के एनडीए घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं बीएलए वन एवं बीएलए टू मौजूद थे ।

आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा समन्यवयक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार, विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, बीएलए वन रूपेश कुमार मंडल, एवं शेखर कुमार मौजूद थे । बैठक में मौजूद एनडीए घटक दलों के नेताओ को संबोधित करते हुए विधानसभा समन्यवयक इंजीनियर शैलेन्द्र मंडल ने कहा कि आगामी 29 अगस्त को रुपौली विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया जायेगा । आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में अभी से लग जाएं । इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू, भाजपा, हम, रालोसपा,लोजपा सहित सभी घटक दलों के बड़े नेता एवं मंत्री शामिल होंगे ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आपलोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गए कार्यो को बताने का काम करें और लोगों से सीधा संवाद करने का काम करें । बैठक में बेकोठी जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव कुमार, रुपौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार, रुपौली भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, हम के भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सहित एनडीए घटक दलों के दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon