PURNIA NEWS : पोठिया गंगेली में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा, सत्ता परिवर्तन का लिया संकल्प

PURNIA NEWS विमल किशोर ; अमौर प्रखंड क्षेत्र के पोठिया गंगेली पंचायत भवन परिसर में रविवार को जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। सभा का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं भावी विधायक प्रत्याशी अफ़रोज़ आलम ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अफ़रोज़ आलम ने कहा कि अब जनता ने सत्ता में बदलाव लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि “वर्तमान सरकार से लोग पूरी तरह ऊब चुके हैं। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर बिहार की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलें।”
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘स्कूल का बस्ता’ पर बटन दबाकर भारी मतों से जीत दिलाएँ।

उन्होंने गरीबी से बाहर निकलने का रास्ता बताते हुए कहा कि “हर घर स्कूल का बस्ता ही विकास और बदलाव की कुंजी है।” सभा में पोठिया गंगेली के मुखिया सह अनुमंडल युवा अध्यक्ष राजेश विश्वास ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “जन सुराज का मतलब है जनता का सुंदर राज। सभी को एकजुट होकर इस आंदोलन को मजबूत करना होगा।” सभा की अध्यक्षता और संचालन पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुर रज्जाक ने किया। इस अवसर पर निर्मल विश्वास, नकीर हुसैन, मो. नईम, सनोज कुमार, देवेंद्र विश्वास, कृष्णा ठाकुर, धर्मेंद्र विश्वास सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon