पूर्णिया

PURNIA NEWS : पूर्णिया बंद को भाजपा ने बताया विफल, जनता ने विकास और शांति को चुना: मनोज सिंह

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने पूर्णिया में विपक्ष द्वारा आयोजित बंद को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि जागरूक जनता ने इसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान सामान्य जनजीवन सुचारू रहा और लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहे, जिससे यह स्पष्ट है कि जनता विकास और शांति चाहती है, न कि अराजकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि बंद समर्थकों ने कुछ दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों पर जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास किया, जिसकी भाजपा ने कड़ी निंदा की। मनोज सिंह ने कहा कि जनता ने दबाव और डर की राजनीति को ठुकरा दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अरुण राय पालक, संजीव सिंह और संजय पोद्दार ने भी जनता को धन्यवाद देते हुए बंद की असफलता को जनविश्वास की जीत बताया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *