PURNIA NEWS : भाजपा एससी/एसटी मोर्चा की बैठक सम्पन्न, डॉ. राजेंद्र गुप्ता बोले – “दलित और वंचितों के सशक्तिकरण को समर्पित है भाजपा”

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की एक अहम बैठक 10 जुलाई 2025 को पूर्णिया के राजेंद्रनगर, मधुबनी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री श्री अरुण राय “पुलव” ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के माननीय उपनेता (सत्तारूढ़ दल) एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. गुप्ता ने भाजपा की सामाजिक न्याय की सोच को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना के समय ही अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय को राजनीति की मुख्यधारा में लाने पर बल दिया था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रपति पद तक पहुंच सकता है – यह सामाजिक समरसता की वास्तविक मिसाल है।

बैठक में दिलीप कुमार दीपक, अनिनाभ पासवान, श्याम-देव पायवान,  रमेश रजक,  भगवान सोरेन,  राजेश पासवान, शंभू कुमार चौधरी,  रामानंद महाल्दार और पनिवार पासवान सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपनी बात रखी और समाज के सशक्तिकरण के लिए भाजपा के प्रयासों की सराहना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon