PURNIA NEWS : पूर्णिया में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन – फिर से कमल खिलाने का संकल्प

PURNIA NEWS : पूर्णिया के गुलाबबाग पाट व्यवसायी भवन में आज भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सचेतक सह विधायक शैलेन्द्र कुमार, विधायक विजय खेमका, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की। विधायक विजय खेमका ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, सेवा है।

पिछले दस वर्षों में पूर्णिया का विकास भाजपा की सोच और प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को “राष्ट्र निर्माण की नींव” बताते हुए विश्वास जताया कि “पूर्णिया में कमल फिर खिलेगा तथा बिहार में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।”सम्मेलन का स्वागत संबोधन मंडल अध्यक्ष पवन सहनी ने किया, मंच संचालन विजय मांझी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन राय ने दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon