PURNIA NEWS : पूर्णिया के गुलाबबाग पाट व्यवसायी भवन में आज भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सचेतक सह विधायक शैलेन्द्र कुमार, विधायक विजय खेमका, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की। विधायक विजय खेमका ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, सेवा है।पिछले दस वर्षों में पूर्णिया का विकास भाजपा की सोच और प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को “राष्ट्र निर्माण की नींव” बताते हुए विश्वास जताया कि “पूर्णिया में कमल फिर खिलेगा तथा बिहार में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।”सम्मेलन का स्वागत संबोधन मंडल अध्यक्ष पवन सहनी ने किया, मंच संचालन विजय मांझी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन राय ने दिया। Post navigationPURNIA NEWS: भगवान शिवलिंग व राम जानकी की प्रतिमा लेकर श्रद्धालुओं ने की पूरे पंचायत की परिक्रमा PURNIA NEWS : मोदी जी, जरा इधर भी नजर डालिए! पूर्णिया को अब और इंतज़ार नहीं!” सामाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव का पत्र