PURNIA NEWS : पूर्णिया मेंभाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न, विकास और विजय का लिया संकल्प

PURNIA NEWS : पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में भाजपा विधायक विजय खेमका, प्रदेश नेत्री मीणा बनर्जी, अनुश्री पूनिया, जिला प्रभारी आलोक भगत, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जहां पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, मंडल पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ संचालन, सोशल मीडिया की सक्रियता, नए मतदाताओं तक पहुंच, और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विधायक विजय खेमका ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को आरक्षण, पेंशन योजनाओं में वृद्धि तथा गांवों में आधारभूत संरचना का विकास इस सरकार की प्राथमिकताएं रही हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के लक्ष्य को आत्मसात करते हुए एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यशाला में मौजूद नेताओं ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ भाजपा की स्पष्ट नीति को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और एक बार फिर पूर्णिया में विजय पताका फहराएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon