PURNIA NEWS : अमौर में बीएलओ प्रशिक्षण आयोजित, आयोग के निर्देशों के पालन पर दिया गया जोर

PURNIA NEWS : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को प्रभावी बनाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि बीएलओ के लिए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में शनिवार को अमौर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमौर की देखरेख में बीएलओ और सेक्टर सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आयोग के दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon