PURNIA NEWS : बनमनखी में बीएलओ प्रशिक्षण आयोजित, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश

PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बीएलओ के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के मद्देनजर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। इसी कड़ी में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी की अध्यक्षता में बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर सुपरवाइजर और सभी बीएलओ के लिए सुमरीत कन्या हाई स्कूल+2 बनमनखी में एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके और प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon