Purnia News: प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

पूर्णिया: Purnia News भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का मंगलवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, प्रशिक्षु बीडीओ विकाश कुमार एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष योगेंद्र महतो ने सभी बीससूत्री सदस्यों एवं दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यलय का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार में आमजनों की सुविधा के लिए सभी प्रखंडों में बीस सूत्री का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री के गठन होने से आम लोगों को सभी सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता से अवगत कराया जायेगा।

वहीं इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश दिनकर ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में बीस सूत्री कार्यालय से प्रखंड एवं अन्य कार्यो से आनेवाले आमलोगों को सहायता देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का समय समय पर बीस सूत्री के माध्यम से जांच करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यो में पारदर्शिता बनाये रखना सबों का दायित्व बनता है। इसके लिए सभी बीस सूत्री सदस्य हमेशा तत्पर रहेंगे । मौके पर बीकोठी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष माधव कुमार, रुपौली प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मयंक कुमार सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon