PURNIA NEWS : अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंडवासी जूटे रहे योग में

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : पूरे प्रखंड में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के लिए मैदानों में लोगों की भीड लगी रही तथा लोग सुबह से ही योग करते नजर आए । इधर भाजपाईयों ने योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी । योग हरघर, सरंकारी संस्था, गैर सरकारी संस्थाओं सहित हर जगहों पर यह कार्यक्रम चलता रहा । इसी के तहत टीकापटी स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया ।

इसमें स्थानीय भाजपा कार्यकत्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए । नेतृत्व कर रहे संजय गुप्ता ने योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि योग से शारिरिक एवं मानसिक परेशानियां दूर होती हैं । इससे हमेशा ही शरीर में नया उर्जा प्रदान करता है । इसलिए सभी को नित्य प्रतिदिन योग जरूर करना चाहिए । मौके पर संजय गुप्ता, अरविंद साह, अखिलेश महतो, पारितोषरंजन झा, विशुनदेव जायसवाल, आदि लोग शामिल थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon