PURNIA NEWS : फर्जी लाइसेंस पर कारतूस बिक्री का मामला, पूर्णिया के गन हाउस संचालक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : हाजीपुर रेलवे स्टेशन स्टैंड इलाके में 11 जुलाई 2025 को एसटीएफ पटना द्वारा की गई छापेमारी में पांच अपराधियों को अवैध कारतूस और आर्म्स लाइसेंस बुक सहित गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में सामने आया कि वे एक मृतक व्यक्ति – जगदीश प्रसाद निराला – के नाम के लाइसेंस का इस्तेमाल कर पूर्णिया के विशाल गन हाउस से कारतूस खरीद कर बेचने आए थे। इस मामले में हाजीपुर रेल थाना कांड संख्या 112/2025 दर्ज किया गया।

रेल थाना की सूचना पर जब के.हाट थाना की टीम ने नगर निगम चौक स्थित विशाल गन हाउस पर छापा मारा, तो संचालक इन्द्रजीत कुमार पूछताछ में टालमटोल करने लगे और पंजी में मृतक के फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर हुई कारतूस बिक्री की पुष्टि हुई। संचालक कोई वैध कागजात या स्पष्टीकरण नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व में भी उनके खिलाफ कारतूस हेराफेरी का मामला के.हाट थाना कांड संख्या 97/2021 में दर्ज है। छापेमारी दल में के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon