PURNIA NEWS : मुख्य पार्षद ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

PURNIA NEWS  विमल किशोर : अमौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम ने शनिवार को अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में 14.96 लाख से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान उपमुख्य पार्षद सकीना खातुन, वार्ड पार्षद मो दिलशाद उपस्थित रहे। शिलान्यास के मौके पर मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम ने कहा कि अमौर नगर पंचायत के वार्ड 10 में 14.96 लाख की लागत से तजम्मुल के घर से सगीर के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है।

साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज ने कहा कि अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में आवागमन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम द्वारा लगातार पहल की जा रही है। अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इकराम राही, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो मुनाजिर आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon