Purnia News: चक धूम-धूम समर कैंप 2025 में नाटक प्रशिक्षण से बच्चों ने सीखा जीवन का संगीत!

पूर्णिया: Purnia News शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन द्वारा आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2025 के तहत बच्चों को सात दिनों तक नाटक का जोरदार प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कुल 70 बच्चे शामिल हुए। बेगूसराय से आए दिवाकर कुमार, जो UGC NET क्वालिफ़ाइड, CCRT SYA, पीएचडी क्वालिफ़ाइड और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं, और उनके पटना से आए सहयोगी प्रशिक्षक प्रकाश कुमार ने बच्चों को अभिनय के गुर सिखाए।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य था बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना और नाटक में संवाद, समन्वय, और आत्म-प्रस्तुति के साथ-साथ पाँच ज्ञानेंद्रियों का प्रयोग समझाना। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील ने बताया कि बच्चों ने प्रसिद्ध लेखक फणीश्वर नाथ रेणु के नाटक ‘लाल पान की बेगम’ पर आधारित नाटक की तैयारी की। इस नाटक में यह संदेश दिया गया कि पत्नी अपने पति को खुश रखने के लिए कैसे समर्पित रहती है, चाहे परिवार की आमदनी कम हो। बच्चों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उत्साह और लगन से किया, जिससे उन्होंने परिवार, संस्कृति और खुशहाल जीवन के महत्व को समझा। समर कैंप ने बच्चों को यह सिखाया कि छोटी-छोटी खुशियां ही परिवार, समाज और राष्ट्र को प्रगतिशील बनाती हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon