PURNIA NEWS : बाल संसद का गठन फारेहा बनी प्रधानमंत्री,नाशेदा उप प्रधानमंत्री

PURNIA NEWS विमल किशोर : मध्य विद्यालय पैंठानटोली में सत्र 2025- 26के लिए दिनांक 16 अप्रैल 2025 को बाल संसद निर्वाचन हेतु नामित निर्वाचक मंडल के शिक्षक सुनील कुमार साह,मो जाबिर अख्तर अलीअसगर,एवं इमरान ग़ालिब के नेतृत्व में बच्चों को पांच समूहों में बांटकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझाते हुए बाल संसद का गठन किया गया । बच्चों द्वारा नामित छात्र छात्राओं में छात्राओ ने अंतिम चयन सूची में बाजी मार ली।

प्रधानमंत्री के पद पर कक्षा सात की छात्रा फारेहा, उप प्रधानमंत्री पद पर नासेदा, शिक्षामंत्री पद पर वर्ग आठ की शरबत जहां, उप शिक्षामंत्री खदीजा, पुस्तकालय मंत्री आयशा, उप पुस्तकालय मंत्री मो अरमान , बागवानी मंत्री अम्बर शम्सी,उप बागवानी मंत्री असरारुल, स्वास्थ्य मंत्री शहजादी,उप स्वास्थमंत्री शहजादी, खेल मंत्री महशर, उप खेलमंत्री आस्मीना एवं वर्ग आठ की छात्रा फरहत नाज को बाल सुरक्षा मंत्री तथा उप बाल सुरक्षा मंत्री पद पर मुसेका सहित चौदह मंत्री का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ । सभी निर्वाचित मंत्रियों को प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने बधाई देते हुए कर्तव्यों को विस्तार से बताया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon