PURNIA NEWS : समाजसेवी बेनी प्रसाद पाटोदिया के निधन पर शोकसभा, साइकिलिंग एसोसिएशन ने जताई गहरी संवेदना

PURNIA NEWS : पूर्णिया के प्रख्यात व्यवसायी एवं समाजसेवी स्मृतिशेष बेनी प्रसाद पाटोदिया के आकस्मिक निधन (दिनांक 18 अगस्त 2025) से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्य स्व. पाटोदिया के आवास पर पहुँचे और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि बेनी प्रसाद पाटोदिया का जाना पूर्णिया की सामाजिक और व्यावसायिक दुनिया के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने समाजहित में कई कार्य किए, जो हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।

शोकसभा में मौजूद स्व. पाटोदिया के पुत्र मनोज पाटोदिया और अशोक पाटोदिया ने एसोसिएशन पदाधिकारियों और उपस्थितजनों का आभार जताया। उन्होंने अपने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए सभी से 29 अगस्त 2025 को बियाडा स्थित द ग्रैंड 13 रिसोर्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का अनुरोध किया। शोक-संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से नवीन सिंह, विजय शंकर सिंह, शंशाक शेखर सिंह, गुड्डू, पवन कुमार पोद्दार, पंकज श्रीवास्तव, आलोक लोहिया, राजीव सिंह, मनिष कुमार सिंह, इन्द्रजीत साह, आलोक केडिया, सुनील लोहिया, राजु झा, आशीष चौधरी, रितिक राज समेत जिले के कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon