Purnia News: पूर्णिया में कांग्रेस का नेतृत्व सृजन शिविर सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया बल

पूर्णिया: Purnia News जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम, पूर्णिया में आज एकदिवसीय नेतृत्व सृजन शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र यादव ने की। शिविर में एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी किरण क्षेत्री (कोऑर्डिनेटर, एआईसीसी – किशनगंज, अररिया एवं पूर्णिया), अभिजीत सरकार (एआईसीसी ट्रेनर) और राहुल सिंह पटेल (एआईसीसी, कसबा विधानसभा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नई योजनाओं, सांगठनिक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही, कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की गई और पार्टी की विचारधारा व योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने शिविर को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना आज की आवश्यकता है।” शिविर में वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक अनुशासन, जोश और समर्पण के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी के लक्ष्यों की ओर प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया और भविष्य में ऐसे और शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा सके। शिविर में मो० शाहिद हुसैन, चंद्रशेखर मल्लिक, वीरेंद्र झा, नवीन झा, प्रो० उदयकांत झा, गोपाल साह, तेजनारायण राम, इरफान आलम, सोनेलाल सोरेन, नीरज निराला, श्याम सिंह, सभी प्रखंड व पंचायत अध्यक्षगण, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अली खान समेत सैकड़ों सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon