PURNIA NEWS : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने की।इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने ईमानदार नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में देश ने आर्थिक स्थिरता, आईटी क्रांति और वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि “डॉ. सिंह ने यह साबित किया कि राजनीति में ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए गरीब, किसान और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ेगी।” कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, जे.के. ज्योति, नईम आज़ाद, मनोज कुमार, राहुल कुमार, नवीन यादव, मुकेश कुमार, दिनकर राम, कुमार आदित्य और रविन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



