PURNIA NEWS : वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों में गहराया संकट -पवन कुमार जायसवाल

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया जिला अध्यक्ष सह बिहार शिक्षक एकता मंच पूर्णिया जिला संयोजक पवन कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले के जी ओ बी से वेतन पाने वाले शिक्षकों का वेतन मार्च 2025 से बकाया है जो चिंता का विषय है । वही विशिष्ट एवं बीपीएससी शिक्षकों का अप्रैल 2025 का वेतन नहीं मिला है। जिससे शिक्षकों में काफी असंतोष व्याप्त है ।लगातार विभाग द्वारा नया-नया फरमान लाकर शिक्षकों पर थोपा जाता है ।लेकिन आज तक कभी भी शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों मे असंतोष के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है। ऐसे शिक्षक जो घर परिवार से कोसों दूर दराज में पदस्थापित है तथा जिनके परिवार के सदस्य अस्वस्थ हैं एवं जिनके भरण-पोषण का एक मात्र सहारा वेतन ही है। क्या ऐसे शिक्षक मन लगाकर पठन-पाठन में अपना शत- प्रतिशत सेवा दे सकेंगे ।साथ ही बीपीएससी से नियुक्त विद्यालय अध्यापकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलना चिंता का विषय है ।वहीं विशिष्ट शिक्षकों एवं पूर्व से नियोजित जो बीपीएससी से विद्यालय अध्यापक बने हैं। उन्हें सेवा निरंतरता का लाभ देने की मांग की है। जिला अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि सभी स्तर के शिक्षकों को एकीकृत कर सहायक शिक्षक का दर्जा देकर सरकारी शिक्षक के भांति सभी सुविधा उपलब्ध कराकर पुरानी पेंशन लागू करें। ताकि शिक्षक मन लगाकर शिक्षा दान कर सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon