PURNIA NEWS : मध्य विद्यालय बिरौली में तिथि भोजन सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मध्य विद्यालय बिरौली में तिथि भोजन सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएम एमडीएम पूर्णिया, जिला लेखपाल सुश्री मोहिनी एवं जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 की सदस्य पूनम देवी उपस्थित थीं । इस आयोजन की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के यूको क्लब के छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम अतिथि एवं मुख्य अतिथियों को हस्त निर्मित पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।

इसके बाद सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करके पर्यावरण सुदृढ़ करने का प्रयास किया । वृक्षारोपण के पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित कुमार और प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अंग-वस्त्र देकर सभी अतिथियों का सम्मानि किया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को तिथि भोजन के अवसर पर विशेष भोजन परोसा गया, जिसमें पूडी, सब्जी रतवा, बुनिया, सलाद आदि सम्मिलित था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, छात्र-छात्राएं, रसोईया, माताएं आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon