PURNIA NEWS : वोटर लिस्ट में एंट्री के लिए बहुओं की ‘दस्तावेज़ यात्रा’

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्य नव विवाहिताओं के लिए जी का जंजाल बना हुआ है । बहुओं को वोटर बनाने के लिए मायके में कागज ढूंढने की भागदौड़ शुरू हो गयी है । सबसे अधिक परेशानी उन बेटियों को हो रही है जिनके माता या पिता में से किसी एक या फिर दोनों की किसी कारणवश मृत्यु हो गयी है । उनके समक्ष कागजातों को इकठ्ठा करने में काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है । पढ़ी लिखी बहुओं के पास तो मैट्रिक सहित अन्य कागजात उपलब्ध हैं , लेकिन वैसे बहुओं को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है जिन्होंने पढ़ाई नहीं कि है । अनपढ़ बहुओं के लिए कागजात इकठ्ठा करना किसी महापरीक्षा से कम नहीं है । दरअसल 1987 के बाद जन्मे लोगों को विशेष पुनरीक्षण कार्य मे माता-पिता का दस्तावेज देना है या फिर 2003 के मतदाता सूची में उनका नाम है तो उसका रेफरेंस देना है । ऐसे में नव विवाहिताओं का नाम जोड़वाने मे ससुरालियों को काफी पसीने बहाने पड़ रहे हैं । वहीं जिनका नाम मतदाता सूची में है उनका नाम कायम रखना भी एक पहाड़ सा दिख रहा है । विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर घर से बाहर रह कर काम करनेवाले प्रवासी मजदूर भी ज्यादा परेशान बने हुए हैं ।

केस 1.
मम्मी मेरे सर्टिफिकेट खोज कर रखना :-

चौसा की रहनेवाली गुड़िया कुमारी की शादी ब्रह्मज्ञानी में हुई है । वह पिछले चार दिनों से अपने मायके फोन लगाकर कहती है माँ मेरा मैट्रिक का सर्टिफिकेट खोज कर रखना । उसने दसवीं तक ही पढ़ाई की है इसलिए उसकी जरूरत कभी पड़ी नहीं । अब पुनरीक्षण में उसकी जरूरत आन पड़ी है ।

केस 2 .
पापा आप मतदाता सूची से अपना डिटेल्स भेजिये :–

नगर पंचायत की संगीता कुमारी कुमारी का मायके जमालपुर है । हालांकि उसका नाम वोटरलिस्ट में है । लेकिन अब नाम को कायम रखने के लिए मायके से दस्तावेज सबमिट करना है । इसलिए वह पिछले तीन दिनों से अपने पिता को फोन कर कह रही है कि आप 2003 के मतदाता सूची से अपना डिटेल भेजें ।

केस 3.स्कूल से रेहाना का मैट्रिक का प्रमाणपत्र ला दीजिये :–

भुरकुंडा निवासी जुनैद की शादी रानीगंज में हुई है । जुनैद अपने साला को लगातार फोन कर कह रहा है कि भैया आप जरा समय निकालकर स्कूल से रेहाना प्रमाणपत्र भेज दीजिये । उसकी जरूरत आ पड़ी है । यह कहानी घर-घर की बनी हुई है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon