PURNIA NEWS : पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग तेज, खिलाड़ियों ने सरकार से की पहल की अपील

PURNIA NEWS : उत्तर बिहार और सीमांचल के क्रिकेट खिलाड़ियों ने पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की जोरदार मांग उठाई है। खिलाड़ियों का कहना है कि पूर्णिया में खेल से जुड़ी सभी आधारभूत सुविधाएं मौजूद हैं—बेहतर सड़क और हवाई मार्ग, उत्कृष्ट आवासीय होटल, अभ्यास के लिए खेल मैदान और खेल प्रेमी माहौल। ऐसे में यहां स्टेडियम बनने से न केवल स्थानीय बल्कि पूरे उत्तर बिहार और पड़ोसी राज्यों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन व प्रशिक्षक हरिओम झा ने इसे क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए वरदान बताया, वहीं पूर्व क्रिकेटर शंशाक शेखर सिंह “गुड्डू” ने कहा कि स्टेडियम बनने से खेल और खिलाड़ियों का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

खिलाड़ियों ने बिहार सरकार और केंद्र से अपील की कि वे खेल भावना और युवा पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाएं। इस मौके पर मो. इंजामूल, रौनक कुमार, अभिवानतया झा, अनिलेश कुमार, कुणाल कुंदन, शुभम परासर, राजदीप देबनाथ, सत्यम सन्याशी, ईशांत, शुभम अधिकारी, आरव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, हिमांशु राज, आरव भगत, कुंदन कुमार, रवि कुमार यादव, नितिन कुमार सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon