PURNIA NEWS : नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, सांसद पप्पू यादव ने शोकसंतप्त परिवारों से की मुलाकात

PURNIA NEWS : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हाल के दिनों में हुई दर्दनाक घटनाओं में शोकग्रस्त परिवारों से मुलाकात कर न केवल संवेदना जताई, बल्कि बिहार में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य में ड्रग्स और स्मैक का बढ़ता चलन युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है और इससे अपराधों में भी इजाफा हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस सख्ती से शराबबंदी लागू की गई, उसी तरह ड्रग्स पर भी कार्रवाई की जाए। पप्पू यादव ने हरदा मेहता चौक स्थित पासवान टोला पहुंचकर सड़क हादसे में दिवंगत विकास पासवान के परिवार को सांत्वना दी और 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी, साथ ही उनकी भतीजी की शादी के लिए भी 10 हजार रुपये सहयोग दिया।

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी से मुआवजा दिलाने को लेकर भी बात की। इसके बाद वे मरंगा थाना क्षेत्र के कबैया पंचायत स्थित मेहता टोला पहुंचे, जहां हाल ही में तीन परिवारों में दुःखद घटनाएं हुईं। उन्होंने स्व. प्रदीप मेहता के पुत्र हेमंत कुमार, दिलीप मेहता के पुत्र अमृत राज (जो भागलपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए) और भोला मेहता (जिनका हार्ट अटैक से निधन हुआ) के परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक जताया। पप्पू यादव ने कहा कि यह समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का है और वे हमेशा ग़रीब, पीड़ित और ज़रूरतमंदों के साथ रहेंगे, क्योंकि उनकी राजनीति जनसेवा पर आधारित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon