PURNIA NEWS : भवानीपुर में अज्ञात वाहन के धक्के से बीकोठी प्रखंड क्षेत्र के उप सरपंच की मौत , वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पूर्णियाँ-टीकापट्टी एसएच -65 पर बुधवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे श्रीराम धर्मकांटा के नजदीक अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । मृतक युवक बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटराहा पंचायत के खुटघाट निवासी गणपति मंडल का पुत्र राजेश कुमार (45) वर्ष था । मृतक राजेश कुमार पटराहा पंचायत का उप सरपंच था । मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की संध्या राजेश कुमार अपने जीजा जी को उसके घर सुपौली पंचायत के पारसमणी गांव पहुंचा कर वापस अपने घर लौट रहा था । वापस घर लौटने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी भयावह थी कि मृतक के बाइक के परखच्चे उड़ गए और राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । घटना की जानकारी पाकर भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक विकास कुमार , सअनी सुभाष कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ भेज दिया ।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी लेने का काम भी किया । इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि एक कंटेनर लदे ट्रक ने राजेश कुमार की बाइक को टक्कर मारा था । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कंटेनर लदा ट्रक चालक रुपौली की तरफ ट्रक लेकर भाग निकला । इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के अगल-बगल लगे सीसीटीवी से फुटेज निकाला जा रहा है । उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । बहुत जल्द टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर लिया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon