PURNIA NEWS : पूर्णिया में नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों का संवाद सह मिलन समारोह संपन्न

PURNIA NEWS : आज रविवार को श्री नायक होटल के सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों का संवाद सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश यादव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती अर्चना कुमारी उपस्थित रहीं। समारोह में जिले के सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रणव कुमार शर्मा और अमित आनंद ने संयुक्त रूप से किया। संवाद सत्र में विद्यालयों के प्रभावी संचालन, प्रबंधन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित प्रधान शिक्षकों ने अपने विद्यालयों को आदर्श और परिणामोन्मुख बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अभिषेक पंकज, राजीव रंजन भारती, तथा आयोजक मंडल के मनमीत कुमार, राहुल कुमार, कुमार साहेब, चंदन कुमार, आदित्य राज, अमित कुमार, अवनीश कुमार, कामेश्वर विश्वास, तरुण यादव, मोहम्मद आजाद, रोशन कुमार, सरोज भगत, राजाराम पासवान, पंकज कुमार जायसवाल, विजय जायसवाल, संतोष रमन, उत्तम कुमार, नेहा कुमारी, गुरुदेव राम और विनोद कुमार बिहारी सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon