PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार ने आज भुटहा मोड़ स्थित निर्माणाधीन बायपास सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सड़क निर्माण कार्य के कारण लगने वाले जाम की समस्या का समाधान खोजना था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारियों से जाम के मुख्य कारणों की विस्तृत जानकारी ली और इसके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बायपास सड़क का निर्माण कार्य त्वरित गति से पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।डीएम ने कार्यपालक अभियंता और निर्माण एजेंसी को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वैकल्पिक उपाय तत्काल लागू किए जाएं। साथ ही, उन्होंने स्थानीय जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया।


