PURNIA NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर फटकार

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी पूर्णिया ने मंगलवार को पूर्णिया एयरपोर्ट परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। हवाई अड्डे के विस्तार कार्य, सड़कों के निर्माण और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने कई जगहों पर हो रही देरी और अधूरे कार्यों पर नाराज़गी जताई तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को तत्काल गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चुनापुर पुल से शिव मंदिर तक बनने वाली सड़क का दौरा किया। मौके पर पाया गया कि काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस पर ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि कार्य आज शाम से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, हरदा से गोआसी सड़क के निर्माण कार्य को भी अविलंब प्रारंभ करने का आदेश दिया गया। गोआसी पोखर से शिव मंदिर चौक तक की सड़क पर कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे 20 अगस्त, 2025 तक पूरा करने का वादा सहायक अभियंता ने किया है। निरीक्षण में कलवर्ट-1 और कलवर्ट-2 का निर्माण पूरा पाया गया, हालांकि कुछ फिनिशिंग और एप्रोच पथ का कार्य बाकी है। पथ निर्माण विभाग को इसे शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए गए।

टर्मिनल भवन कार्य की समीक्षा
जिला पदाधिकारी ने टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि फॉल्स सीलिंग का काम तीन दिनों में और प्लास्टर व पेंटिंग छह दिनों में पूरी कर ली जाएगी। टाइल्स लगाने का कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है।
चहारदीवारी के रंग-रोगन के लिए AAI को भवन प्रमंडल, पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित कर रंग चयन करने का निर्देश दिया गया। टर्मिनल की आंतरिक व बाहरी दीवारों के रंग-रोगन का आदेश भी दिया गया। टर्मिनल सड़क निर्माण हेतु, AAI ने बताया कि WMM का कार्य अगले तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। डीएम ने प्रगति को संतोषजनक बताया, लेकिन गति बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon