पूर्णिया: Purnia News अब मवेशी चोर टेम्पू या पिकअप से नहीं, हुंडई जैसी लग्जरी कारों से धंधा कर रहे हैं! बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हलचल मच गई जब एक सफेद हुंडई कार से 10 खस्सी (बकरे के नर) बरामद हुए। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह की सतर्क निगाहें वाहन चेकिंग के दौरान इस कार पर पड़ीं, लेकिन पुलिस को देखते ही ड्राइवर कार भगा ले गया। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर गाड़ी दबोच ली, हालांकि चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
जब गाड़ी खोली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई—सामान नहीं, खस्सियों से लदी कार! ग्रामीणों ने बताया कि अब चोर अपने प्राइवेट वाहन गांव के बाहर खड़ा कर, घरों के सामने से मवेशी उड़ा ले जाते हैं, जैसे शॉपिंग कर रहे हों। गोल्डन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की जमकर सराहना की और मांग की कि इस हाईटेक गैंग को पूरी तरह खत्म किया जाए। अब चोर भी स्मार्ट, लेकिन बलिया पुलिस और भी स्मार्ट!



