PURNIA NEWS : बदले मौसम से क्षेत्र में बढ़ने लगा है मौसमी बीमारी का प्रकोप

PURNIA NEWS आनंद यादुका : मौसम बदलने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में मौसमी बीमारी का प्रकोप काफी बढ़ने लगा है | बदले मौसम के प्रभाव से एक तरफ जहां क्षेत्र के लोगों में वायरल बुखार, चेचक एवं खांसी का प्रभाव बढ़ा है | वहीं कई जगहों पर मलेरिया, इन्फ्लुएंजा, डायरिया, फूड पॉयजनिग, और पेट खराब होने जैसी बीमारी का प्रकोप भी बढ़ा है | बीमारियों के बढ़ने कि वजह से नित्य प्रति अस्पतालों में रोगियों कि संख्यां बढ़ने लगी है | बिमारियों के बढ़ने का एक कारण मच्छरों का प्रकोप भी बताया जा रहा है | जिस वजह से भी लोग काफी बीमार पर रहे हैं | खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में इस समय मौसमी बीमारी का प्रकोप काफी बढ़ा हुआ है | मौसम में लगातार उतार चढ़ाव से प्रखंड क्षेत्र में ह्रदय रोगियों की संख्यां में भी काफी इजाफा हो रहा है | प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस समय क्षेत्र में मौसमी बीमारी का काफी ज्यादा प्रभाव बढ़ता जा रहा है |

बोले डॉक्टर :—-

इस सम्बन्ध में धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल के सेवा निवृत्त उपाधीक्षक डा० जेपी पाण्डेय ने बताया कि सर्वप्रथम सावधानी बरत कर मौसमी बीमारी से बचा जा सकता है | डा० श्री पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में प्रेशर के बीमारी से ग्रसित लोगों को खासा परहेज करने कि आवश्यकता है | लोगों को बदलते मौसम में गर्म पानी पिने के साथ साथ हमेशा साफ-सुथरे जगहों पर ताजा खाना खाना चाहिए | बासी और ठंडा खाने से लोगों को परहेज करना चाहिए | लोगों को रात्रि में भी गर्म पानी लेना चाहिए | किसी भी प्रकार कि समस्या आने पर लोगों को तुरंत डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए और अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुँच कर रोगियों का इलाज करवाना चाहिए | उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार कि निःशुल्क सुविधा सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाया गया है |

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon