PURNIA NEWS, विमल किशोर : इलाज के अभाव में लाखों रुपए की दातों की जांच करने वाली मशीन रेफरल अस्पताल अमौर में हो रही खराब। वही दांतों का इलाज करने के लिए रोगी हो रहे परेशान। अमौर प्रखंड के 24 पंचायत एवं नगर पंचायत अमौर के लाखों की आबादी का इलाज के लिए एकमात्र रेफरल अस्पताल अमौर है। जहां लाखों के दांत की जांच करने वाले उपकरण इलाज के अभाव में जंग खा रहे हैं वही दांत के डॉक्टर दांतों के मरीजों का इलाज करने की जगह ओपीडी में जनरल मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जिसके कारण प्रत्येक दिन कई रोगी को दांत का इलाज के लिए पूर्णिया जाना मजबूरी बना हुआ है। दांतों का इलाज करने आए पोठिया निवासी अजय कुमार विश्वास ने बताया कि डॉक्टर के अभाव में पूर्णिया इलाज करना जाना मजबूरी है।
जिला पार्षद प्रतिनिधि अफरोज आलम में सीएस से रेफरल अस्पताल अमौर में जांच का उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि दांत का इलाज करने वाला लाखों का उपकरण वर्षों से इलाज के अभाव में जंग खा रहा है। और आम रोगियों को इलाज करने के लिए बाहर जाना मजबूरी बना हुआ है। रेफरल अस्पताल अमौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ने बताया कि रेफरल अस्पताल अमौर में दंत चिकित्सक डॉक्टर मो राशिद पदस्थापित है। वह सप्ताह में तीन दिन ओपीडी का ड्यूटी करते हैं। दातों का इलाज के बारे में एवं उपकरण के बारे में पूछने पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा की 3 दिन वह ड्यूटी पर रहते हैं। लेकिन आम जन आज तक नहीं पहचान पा रहे हैं कि दांतों का डॉक्टर रेफरल अस्पताल अमौर में भी हैं।



