PURNIA NEWS : मध्याह्न भोजन योजना में शिक्षकों से वसूली मामले में दोषी कर्मचारी को सेवा मुक्त, जिला पदाधिकारी ने कड़ा निर्देश जारी किया

PURNIA NEWS : प्रखंड डगरूआ में मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी द्वारा शिक्षकों से वसूली के वायरल वीडियो के मामले में जिला पदाधिकारी  अंशुल कुमार  ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला स्तरीय जांच समिति गठित की। जांच समिति ने अपने प्रतिवेदन में श्री दिनेश कुमार रजक को दोषी पाया। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर तत्काल उन्हें सेवा मुक्त करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ), मध्याह्न भोजन योजना द्वारा आदेश जारी कर रजक को सेवा मुक्त कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon