PURNIA NEWS : शराब पकड़ाने के छः दिन बाद भी माफिया पुलिस के गिरफ्त से बाहर

PURNIA NEWS : बीते शनिवार को भवानीपुर पुलिस ने जिले के सबसे बड़े शराब माफिया राजीव साह के घर से बड़ी मात्रा में शराब के साथ उसके पुत्र को गिरफ्तार किया था । पुलिस के छापेमारी के दौरान कुख्यात शराब माफिया राजीव साह मौके से भाग निकला था । जिसके बिरुद्ध भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 147/25 दर्ज किया गया था । दर्ज मामले में राजीव साह और उसके पुत्र सुजीत कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है । शराब पकड़े जाने के छः दिन बीत जाने के बावजूद कुख्यात शराब माफिया राजीव साह पुलिस के गिरफ्त से बाहर बना हुआ है । हालांकि भवानीपुर पुलिस राजीव साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने की बात कह रही है । इसके बावजूद अभीतक पुलिस के हाथ खाली बने हुए हैं । कुख्यात शराब माफिया राजीव साह की गिरफ्तारी नहीं होने से भवानीपुर पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं ।

बाहर से जमानत की जुगाड़ में बना हुआ है माफिया :—

कुख्यात शराब माफिया राजीव साह बाहर से अपना जमानत करवाने के फिराक में लगा हुआ है । बताते चलें कि इसके पूर्व भी कई बार शराब पकड़े जाने के बावजूद राजीव साह जेल जाने से पूर्व ही अपना जमानत करवा लेता है । कुख्यात शराब माफिया राजीव साह के बिरुद्ध झारखंड के बाराहाट थाना में केस दर्ज होने सहित रुपौली थाना में कांड संख्यां 159 /20 भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 142/19, 155/20, 207/20, 249/20, 16/24, 41/24, 147/25 एवं धमदाहा थाना में कांड संख्यां 8/24 और मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में एक मामला दर्ज है । इसके अलावे कुख्यात शराब माफिया के बिरुद्ध जिले के डगरुआ एवं बायसी थाने में भी मामला दर्ज है ।

बोले अधिकारी :—
शराब माफिया राजीव साह की गिरफ्तारी के लिए भवानीपुर पुलिस के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है । शराब माफिया को किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा । बहुत जल्द राजीव साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा । संदीप गोल्डी , एसडीपीओ धमदाहा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon