PURNIA NEWS : डबल पेमेंट की वापसी को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा- किशन भारद्वाज

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों की उम्मीदें जागी हैं, क्योंकि छात्र जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज ने डबल पेमेंट की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने छात्र कल्याण पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई छात्रों को नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरते समय दो बार भुगतान करना पड़ा, लेकिन उन्हें अब तक रिफंड नहीं मिला है। किशन भारद्वाज ने बताया कि यह समस्या बीते कई वर्षों से चल रही है और विश्वविद्यालय की तकनीकी लापरवाही के कारण छात्रों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने तीन प्रमुख मांगें रखीं—प्रेस विज्ञप्ति जारी हो, छात्रों से भुगतान प्रमाण के साथ आवेदन मांगे जाएं और योग्य छात्रों को जल्द पैसा लौटाया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मामला नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की साख और पारदर्शिता से भी जुड़ा विषय है। छात्र कल्याण पदाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पहले भी कई बार इस मामले को लेकर कई छात्रों ने जो पीड़ित है आवाज उठाई है। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है।यह पहल छात्रों के हित में एक अहम कदम मानी जा रही है। अब नजरें विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon