PURNIA NEWS : बाढ पानी पर भारी पड़ी आस्था, धूमधाम से मना विजयादशमी का त्योहार

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली प्रखंड में बाढ एवं जल-जमाव से नारकीय जीवन जीने के बाद भी, दुर्गा मां के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था भारी पडी है तथा यहां बडे ही धूमधाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया गया । इस दौरान जितने भी श्रद्धालु नवरात्र करते थे, सभी ने नदी में कलश विसर्जन किया तथा जहां भी मां दुर्गा की प्रतिमा बैठाई जाती है, वहां-वहां उन्हें जल को अर्पित किया गया । सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की ।

यह बता दें कि अभी भी क्षेत्र में बाढ का प्रकोप जारी है, क्षेत्र में जलजमाव एवं नदियों का पानी फैला हुआ है । बावजूद लोगों में मां दुर्गा के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आयी है । इस उपलक्ष्य में जगह-जगह देवी जागरण का भी आयोजन किया गया । इसी के तहत पकडिया, श्रीमाता में लगनेवाले विशाल मेला के अवसर पर हुए देवी जागरण एवं कलामंच का उदघाटन विधायक शंकर सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया । चहुंओर मां की अराधना में श्रद्धालु डुबकी लगाते नजर आए ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon