PURNIA NEWS : पिता-पुत्री को सांप ने डसा, इलाज के दौरान पुत्री की हुई मौत, पिता को बचाया गया

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर गांव स्थित सैराटोला में बीती रात पिता-पुत्री को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे पुत्री की रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता को बचा लिया गया है । पुत्री की मौत से पूरे परिवार में चित्कार मचा हुआ है । खबर पाकर मौके पर जिप सदस्य प्रतिमा सिंह अस्पताल के बाद उसके घर पहुंचीं तथा पीडित परिवार को संतावना दीं । घटना के बारे में पूर्व मुखिया रामजी महतो ने बताया कि देर रात प्रमोद महतो की तीन वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी घर में रखे जलावान के पास चली गई, वहीं जहरीले सांप ने डस लिया । सांप के डसने के साथ ही लक्ष्मी जोर से चिल्लाने लगी । उसकी चिल्लाहट सुनकर पिता प्रमोद महतो वहां पहुंचा, तो देखा सांप उसे डसे हुए है ।

उसने तुरंत अपनी पुत्री को सांप की पकड से छुडाया तथा तत्काल उस सांप को भी पकडकर बोरे में बंद कर दिया तथा अपनी पुत्री को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई । इधर प्रमोद महतो के शरीर में ज्यादा जहर नहीं फैलने से उसे चिकित्सकों ने बचा लिया है । पुत्री की मौत के बाद मां सहित पूरा परिवार उससे लिपटकर चित्कार कर उठा । इधर जिप सदस्य प्रतिमा सिंह को जैसे ही खबर मिली, वह रेफरल अस्पताल पहुंचीं तथा वहां इलाज आदि की व्यवस्था के साथ-साथ वह सैराटोला भी पहुंचीं तथा पीडित परिवार को संतावना दीं । उन्होंने कहा कि होनी को कौन टाल सकता है । उनकी संवेदना उनके साथ है, वह जहां तक संभव होगा, पीडित परिवार को लाभ दिलवाएंगी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon