PURNIA NEWS : बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटी गंभीर

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मिलिक पंचायत के एक युवक की सड़क हादसे में कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर में सड़क हादसे में मौत हो गयी । मृतक लक्ष्मण साह श्रीपुर काली मंदिर टोला निवासी घुटर साह का पुत्र था । मृतक लक्ष्मण साह गुरुवार को अपनी पुत्री रिमझिम कुमारी को परीक्षा दिलाने बाइक से पूर्णियाँ जा रहा था । इसी दौरान मुसापुर पेट्रोलपंप के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया । ट्रक के टक्कर से बाइक चला रहे लक्ष्मण साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी , जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पुत्री धक्का के बाद बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी । घटना की जानकारी पाकर मृतक के सभी परिजन अपने घर से घटनास्थल के लिए निकल गए ।

वहीं इस संबंध में कोढ़ा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि धक्का मारनेवाले ट्रक का भी पता लगाया जा रहा है । वहीं घटना के बाद से मृतक लक्ष्मण साह के परिजनों सहित समूचे काली मंदिर टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है । घटना की जानकारी पाकर पूर्व मुखिया सविता देवी, समाजसेवी अखिलेश साह, ललन कुमार साह, उप मुखिया मनीष कुमार सिंह उर्फ मानस सिंह , पैक्स अध्यक्ष पिपेश कुमार सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंचे थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon