PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के आदेश पर पूर्णिया जिले में छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज उड़ान गश्ती दल ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं पार्कों का गश्ती पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया।
गश्ती टीम ने परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। पुलिस ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



