PURNIA NEWS : पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने किया कोर्ट में सरेंडर

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : रुपौली के पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पति पुर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है । पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल भवानीपुर थाना कांड संख्या 162/25 में फरार चल रहे थे । धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए न्यायालय में सरेंडर किया है ।
बताते चलें की पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल अपने पांच अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कुसहा निवासी रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल को रास्ते से उठाकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था ।

जिसको लेकर रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल ने पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल एवं पांच अज्ञात के बिरुद्ध भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 162/25 दर्ज कराया था । मामला दर्ज होने के बाद से पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल फरार बने हुए थे । फरार पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी के लिए भवानीपुर थानाध्यक्ष के द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा था । पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए पूर्व प्रखंड प्रमुख ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon