PURNIA NEWS : विधायक निधि से 74 लाख की सड़कों का शिलान्यास, पार्क व सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा

PURNIA NEWS :  शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक विजय खेमका ने रविवार को लगभग 74 लाख रुपये की लागत से कई पीसीसी सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। नगर निगम क्षेत्र के जिरोमाईल दमका राजभर टोला, गुलाबबाग, पोलोग्राउंड, सिंघिया, नेपालीपट्टी, एनामहल रूईगोला, खुशीबाग मिलानपाड़ा और नागेश्वरवाद सहित कुल 6 स्थानों पर नई सड़कों का निर्माण होगा, जबकि 4 स्थानों पर कार्य पूरा हो चुका है।

शिलान्यास स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्षों और स्थानीय लोगों ने श्रीफल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया और विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक खेमका ने कहा कि मिलानपाड़ा काली मंदिर के पास बड़े तालाब और आधुनिक पार्क का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा, वहीं नागेश्वरवाद में सुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनेगा। उन्होंने बताया कि उनकी अनुशंसा पर पूर्णिया शहर में बुडको द्वारा 30 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि शेष 29 सड़कों पर भी जल्द ही कार्य शुरू होगा।

विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार में गांव-गांव और गली-गली तक सड़क पहुंच रही है और हर घर को राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। महागठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के दो राजकुमार बिहार को पुनः जंगलराज में ले जाने और लूट की राजनीति करने में लगे हैं, साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि एनडीए सरकार देश से घुसपैठियों को बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon