PURNIA NEWS : 16 अगस्त से विशेष सर्वेक्षण कर्मी अपने 5 सूत्री मांगों के समर्थन में जाएंगे अनिश्चिकालीन हड़ताल पर

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : 16 अगस्त से प्रखंड में कार्यरत विशेष सर्वेक्षणकर्मी एवं अभियंता अपनी 5 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हडताल पर जाएंगे । इस बात की जानकारी विशेष सवेक्षणकर्मी टीम के अमीन प्रदीप कुमार ने देते हुए कही । उन्होंने बताया कि वेलोग पिछले 11 अगस्त से ही कालीपटी लगाकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं । अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी, तो वे 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाएंगे । वेलोग पटना में धरना-प्रदर्शन करेंगे वेलोग राज्स्व महाअभियान का भी बहिष्कार करेंगे ।

उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताया कि उनकी नौकरी नियमित करने के साथ-साथ उम्र साठ वर्ष किया जाए, नियमित नियुक्ति में कार्य अनुभव का पांच अंक अधिमान दिया जाए, उच्चवर्गीय लिपिक के समतुल्य वरीयता के अनुसार वेतन दिया जाए, संघ द्वारा मांगों के समर्थन में बनी सहमति के आलोक में आदेश निर्गत किया जाए, इएसआईसी कार्ड एवं इपीएफओ में सरकार के तरफ से अंशदान दिया जाए सहित अन्य मांगों को गिनाया ।

उन्होंने कहा कि वेलोग पिछले पांच वर्षों से पूरी निष्ठा से कार्य का संपादन कर रहे हैं, अब उनके जीवन के महत्वपूर्ण समय खत्म हो गया है, इसलिए सरकार उन्हें नियमित करे । इस अवसर पर सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी कुमार निशांक श्रीवास्तव, कानूनगो मिथुन कुमार मंडल, लिपिक सुनील कुमार, अमीन चित्रसेन भारती, मणिकांत कुमार सिंह, कुमार सागर, विक्रांत कुमार सिंह, कुमार ज्ञान रंजन, प्रदीप कुमार, सौरभ कुमार झा, शषि शंकर कुमार, रविरंजन कुमार, राकेश कुमार, विवेक कुमार वर्मा आदि मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon