PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया रही बेहद सफल, 59,580 छात्रों ने किया ऑनलाइन आवेदन

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक (CBCS) सत्र 2025–2029 में नामांकन हेतु Samarth Admission Portal के माध्यम से 14 जून 2025 से 26 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन को यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। कुल 59,580 आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि छात्रों में पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रति विश्वास और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। तिथि वार आंकड़ों पर गौर करें तो यह देखा गया कि शुरुआत में प्रतिदिन औसतन 4,000 से 5,000 आवेदन प्राप्त हो रहे थे, लेकिन 23 जून 2025 को छात्रों की भागीदारी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया, जब एक ही दिन में 10,541 आवेदन जमा किए गए। यह इस बात का प्रमाण है कि अंतिम तिथि के निकट छात्रों ने तेजी से नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया।

कार्यक्रमवार आवेदन की बात करें तो सर्वाधिक आवेदन बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स विद रिसर्च) के लिए प्राप्त हुए, जिसकी संख्या 49,644 रही। इसके बाद बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स विद रिसर्च) में 8,763 और बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स विद रिसर्च) में 1,173 छात्रों ने आवेदन किया। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि विद्यार्थियों की रुचि कला और विज्ञान विषयों की ओर अधिक रही है।उक्त सभी पाठ्यक्रमों हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जून 2025 को रात्रि 11:59 बजे पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों द्वारा दिखाई गई रुचि और जागरूकता को सराहा है तथा इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत बताया है। इस नामांकन सत्र की सफलता न केवल प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक है, बल्कि यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को भी रेखांकित करता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon