PURNIA NEWS : चक धूम धूम समर कैंप 2025 का भव्य समापन, 2505 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

PURNIA NEWS : किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया द्वारा आयोजित चक धूम धूम समर कैंप 2025 का समापन समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 21 दिवसीय इस कैंप में जिले भर के 2505 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें 1312 सरकारी एवं 1193 गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सुश्री चंद्रिमा अत्री, ADM विधि-व्यवस्था, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं सर्व शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समापन समारोह का शुभारंभ प्रमंडल समन्वयक त्रिदीप शील द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात किलकारी द्वारा लगाए गए विज्ञान, चित्रकला, हस्तकला, टेक्सटाइल और ब्लैक पॉटरी स्टॉल का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी  अंशुल कुमार ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “किलकारी बच्चों में रचनात्मकता का अद्भुत विकास कर रही है। विज्ञान और कला के क्षेत्र में बच्चों का आत्मविश्वास देखने लायक है। मैं स्वयं किलकारी का दौरा करूंगा और हरसंभव सहयोग करूंगा।”

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

  • बच्चा बैंड की धुनों पर रैंप वॉक

  • बाउल लोकगीत और उपशास्त्रीय गायन

  • उदय शंकर शैली में नृत्य, शिव वंदना एवं कलारीपट्टू

  • बॉलीवुड नृत्य, तबला वादन, असमी बिहू

  • नाटक “लाल पान की बेगम” का सजीव मंचन

कार्यक्रम के आयोजन में नेहा कुमारी (सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी), रुचि कुमारी (प्रमंडल रिसोर्स पर्सन) सहित प्रशिक्षकों और कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon